CrimeDehradun

डोईवाला पुलिस ने चलाया भानियावाला में सत्यापन अभियान

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :डोईवाला पुलिस के द्वारा आज सुबह भानियावाला की मुस्लिम बस्ती में सत्यापन अभियान चलाया गया.

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस के द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम बनाते हुए केशवपुरी बस्ती में एक सघन वेरिफिकेशन ड्राइव को चलाया गया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 5:00 बजे डोईवाला की चार अलग-अलग पुलिस टीम के द्वारा भानियावाला स्थित मुस्लिम बस्ती को चारों ओर से घेर कर प्रत्येक व्यक्ति को जगा कर संघन सत्यापन अभियान चलाया गया.

इस दौरान बस्ती के 55 मकानों में रह रहे 250 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है.

पुलिस वेरिफिकेशन में 32 मकान मालिक ऐसे पाए गए जिनके द्वारा उत्तराखंड राज्य से बाहर के अन्य राज्यों के व्यक्तियों को अपने यहां बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा गया था.

इन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक व्यक्ति पर ₹10000 का जुर्माना लगाया गया है.

इस प्रकार डोईवाला पुलिस के द्वारा कुल ₹320000 जुर्माना वसूला गया है.

पुलिस के द्वारा इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी की गई है जिसमें वैध डाक्यूमेंट्स न होने पर 15 दोपहिया वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru