pinko казино
Dehradun

डोईवाला में अवैध अतिक्रमण पर पुलिस एक्शन,10 दुकानदारों के कटे चालान

Police action against illegal encroachment in Doiwala, challans issued to 10 traders

देहरादून,8 मार्च 2026 : क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर डोईवाला पुलिस ने आज प्रमुख बाजार में व्यापारियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

5 दिन की मोहलत खत्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सड़क पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे

जिसके अनुपालन में डोईवाला पुलिस तत्काल हरकत में आयी

डोईवाला पुलिस ने स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों,दुकानदारों के साथ बैठक की थी

इस बैठक में सड़क से अवैध अतिक्रमण हटाने की बात कही गयी थी

पुलिस ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने को 5 दिन की मोहलत दी थी

चेतावनी के बाद हुई पुलिस कार्रवाई

बैठक में व्यापारियों को अपना सामान और बोर्ड हटाने के लिए 5 दिन का समय दिया गया था।

समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, तो पुलिस को सख्त कदम उठाना पड़ा

आज पुलिस टीम ने रेलवे रोड, मिल रोड और मुख्य बाजार में सघन अभियान चलाया

दुकानों के बाहर रखे अवैध बोर्ड, डिस्प्ले का सामान और सड़कों को घेरने वाली रेड़ी-ठेली/फड़ को मौके से हटवाकर मार्ग साफ कराया गया

नियमों का उल्लंघन करने वाले और चेतावनी की अनदेखी करने वाले 10 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस अधिनियम (Police Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पुलिस ने की अपील

“डोईवाला पुलिस व्यापारियों और आम जनता से अपील करती है कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग करें।

यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो पुलिस और भी सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।”

 

Related Articles

Back to top button
пинап