pinko казино
CrimeDehradun

‘कैश’ देखकर ‘ललचाया’,देहरादून की ‘बालाजी’ और ‘गढ़वाल डेरी’ में कर डाली 2 लाख 97 हजार की चोरी

देहरादून पुलिस ने रिंग रोड पर स्थित डेरियों में हुई चोरी के मामले में खुलासा कर दिया है इस घटना के आरोपी को पुलिस द्वारा छानबीन और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
> 19 साल के मोहित डीसूजा का मन ललचाया
> दिन भर की बिक्री की रकम की थी जानकारी
> रिंग रोड पर हैं ‘गढ़वाल’ और ‘बालाजी डेरी’
> पुलिस ने रकम और पल्सर बाइक बरामद की
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून :

रिंग रोड की डेरियों में हुई चोरी

बीती 25 जुलाई की सुबह देहरादून की रिंग रोड पर स्थित दो डेयरियों में तड़के चोरी हो गई.

जब इन दोनों डेरी के मालिकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस तुरंत हरकत में आई.

दरअसल देहरादून की रिंग रोड पर मोहम्मद नौशाद नाम का व्यक्ति गढ़वाल डेयरी के नाम से एक दुकान चलाता है 24/25 जुलाई की रात किसी चोर ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर गल्ले में रखें लगभग ₹277000 चोरी कर लिए थे.

इसी 25 तारीख की रात्रि नवादा के बसंत एनक्लेव में संदीप पाल की डेरी में भी चोरी हुई थी.

संदीप पाल बालाजी डेयरी के नाम से अपनी दुकान चलाता है ठीक पहली ही घटना की तरह उसकी दुकान से भी ताला तोड़कर गल्ले में रखे लगभग ₹20000 चोरी हो गए थे.

मन में आया लालच तो कर डाली चोरी

देहरादून पुलिस ने रिंग रोड पर हुई इन दो चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जब अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तो जांच के आधार पर पुलिस ने देहरादून के रायपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पास गढ़वाली कॉलोनी से मोहित डिसूजा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

जब पुलिस ने मोहित डिसूजा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रिंग रोड पर राज डेरी में दूध की गाड़ी चलाने का काम करता है और अपने परिवार के साथ रायपुर में किराए के मकान में रह रहा है.

मोहित डिसूजा ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी यहां तक कि उसके पास मकान का किराया देने तक के पैसे नहीं थे.

मोहित को इस बात की जानकारी थी कि बालाजी डेयरी और गढ़वाल डेयरी के मालिक दिनभर की बिक्री की के बाद सारा कैश दुकान के गल्ले में ही रख देते हैं.

यही वह वजह रही जिसकी वजह से उसका ईमान डगमगा गया और उसने 25 जुलाई की सुबह 3:00 बजे इन दोनों दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

पल्सर बाइक में छिपायी रकम

मोहित ने इन दोनों डेरी से चोरी किए गए रुपयों को पल्सर बाइक पर लगे बैग और बाइक की सीट के अंदर छुपा दिया. उसके द्वारा कुछ रुपए खर्च भी किए गए

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने यह सारी रकम पुलिस के हवाले कर दी है.

मोहित डिसूजा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नया बलीवाला रोड हल्दोई का रहने वाला है.

Related Articles

Back to top button
пинап