pinko казино
DehradunUttarakhand

कुआंवाला के पास ट्रक एक्सीडेंट,4 लोग घायल

Truck accident near Kuanwala, 4 people injured

देहरादून,11 जून 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज सुबह कुआंवाला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 4:48 बजे कुआंवाला में एक ट्रक एक्सीडेंट हो गया

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (संख्या HR73B-6249) में कुल चार व्यक्ति सवार थे।

इनमें से दो महिलाएं और एक पुरुष को जिला पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया

हालांकि, एक व्यक्ति ट्रक के अंदर फंसा हुआ था।

SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

टीम ने अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से ट्रक को काटकर, उसमें फंसे 28 वर्षीय युवक मोनू को गंभीर घायल अवस्था में बाहर निकाला।

इसके बाद, मोनू को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button
пинап