pinko казино
Dehradun

डोईवाला रोड एक्सीडेंट में एक की मौत

A person died in accident in Doiwala

Dehradun,1 March 2026: आज देर रात्रि डोईवाला में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है

दुर्घटना की सूचना पर मृतक को डोईवाला अस्पताल लाया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर रात्रि लगभग 10:00 बजे डोईवाला में एक सड़क दुर्घटना हुई है

डोईवाला देहरादून मार्ग पर वार्ड संख्या एक अंतर्गत यूको बैंक के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हो गया

सड़क दुर्घटना की सूचना पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस को घटनास्थल पर बुलाया गया

जिसके द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने पर व्यक्ति को मृत घोषित किया गया

जानकारी करने पर बताया जा रहा है कि मृतक डोईवाला में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था

वह मूल रूप से पर्वतीय जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है

मृतक का नाम पंकज लाल बताया जा रहा है जिसकी उम्र 32 वर्ष है

उसका रिश्तेदार पेट्रोल पंप के नजदीक पुंज लस्सी की दुकान में कार्यरत बताया जा रहा है

जिससे मुलाकात के बाद वह पैदल डोईवाला चौक की दिशा में आ रहा था

इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी

यह दुर्घटना यूको बैंक के सामने हुई बताई जा रही है

दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई है

 

Related Articles

Back to top button
пинап