Uttarakhand

साल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदी: मुख्यमंत्री

One and a half lakh women will become Lakhpati Didi by the year 2025: Chief Minister

चमोली ,13 नवंबर 2024 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला में एक महत्वपूर्ण घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2025 तक डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अब तक एक लाख से अधिक महिलाएं पहले ही लखपति बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं,

जिनमें महिला समूहों को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का ऋण, सशक्त बहना उत्सव योजना और सीएम महिला स्वयं सहायता समूह योजना प्रमुख हैं।

धामी ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह योजना के तहत 84 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग प्रदान किया गया है

और ब्याज पर 25 करोड़ रुपये की छूट दी गई है।

सरकार यात्रा मार्गों पर महिला समूहों के आउटलेट खोल रही है

और दिल्ली में भी हाउस ऑफ हिमालयाज House of Himalayas के अंतर्गत महिला समूहों के उत्पाद उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पलायन की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे रोकने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने उत्पादों में गुणवत्ता, पैकेजिंग और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आई महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!