pinko казино
CrimeDehradunEnvironmentUttarakhand

जंगली जानवर के मांस के साथ युवक गिरफ्तार,लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने की कार्यवाही

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : वन्य जीव शिकार के आरोप में लच्छीवाला फारेस्ट रेंज ऑफिसर

और उनकी टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वन विभाग को जानकारी मिली की

लॉकडाउन के दौरान एक युवक के द्वारा मौके का

फायदा उठाकर वन्य जीव का शिकार किया जा रहा है।

लच्छीवाला के फारेस्ट रेंज ऑफिसर घनानंद उनियाल

सूचना पर लच्छीवाला के फारेस्ट रेंज ऑफिसर घनानंद उनियाल मौके पर पहुंचे

तो एक युवक को वन्य जीव के मांस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

युवक को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।

लच्छीवाला के फारेस्ट रेंज ऑफिसर घनानंद उनियाल ने बताया कि

यह युवक आरोपी युवक कमल पुत्र रसाला निवासी

सपेरा बस्ती,मोथरोवाला शातिर किस्म का अपराधी है

और वन्य जीवों के शिकार और अंगों को रखने का दक्ष है।

युवक से बरामद वन्य जीव के मांस को फॉरेंसिक जाँच के लिये

भारतीय वन्य जीव संस्थान भेज दिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान भी वन विभाग पूरी तरह सक्रीय है

और समय- समय पर मॉक ड्रिल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
пинап