( विस्तृत रिपोर्ट ) एम्स ऋषिकेश में भर्ती महिला का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से प्रशिक्षित
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107
देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना को लेकर किये जा रहे टेस्ट में एक सैंपल की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है।
जिससे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा बढ़कर अब 52 हो गया है।अब तक कोरोना के 33 मरीज ठीक हो चुके हैं।
AIIMS ऋषिकेश का है मामला :—
एम्स के संकायाध्यक्ष,प्रो यूबी मिश्रा ने बताया कि नैनीताल की 56 वर्षीय महिला को
आप वीडियो देखें:—
ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत पर नैनीताल के स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
जहां से इसे श्री राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली रेफर किया गया।
22 अप्रैल को इस महिला को बरेली हॉस्पिटल से एम्स रेफर किया गया।
इस महिला का नैनीताल और बरेली,दोनों हॉस्पिटल में किये गये Covid-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी।
27 अप्रैल को बुखार आने पर इस महिला का Covid-19 टेस्ट किया गया
तो इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल,नैनीताल और श्रीराममूर्ति हॉस्पिटल बरेली,
इन दोनों हॉस्पिटल के करीब 50 लोग इस महिला के संपर्क में आये हैं।
इसके अलावा इस महिला के साथ के दो पेशेंट और 2 अटेंडेंट को भी चिन्हित कर लिया गया है।
संस्थान में इस महिला के प्राइमरी और सेकेंडरी कांटेक्ट में आये
70 से 80 स्टॉफ को भी क्वारंटाइन करना पड़ रहा है। लालकुआं निवासी इस महिला को 2 मार्च 2020 को ब्रेन हैमरेज होने पर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाई गयी।
जहां से उसी दिन बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी में उपचाराधीन रही।
दिनांक 9 मार्च 2020 से 19 अप्रैल 2020 तक विवेकानंद हॉस्पिटल हल्द्वानी में एडमिट रही।
19 अप्रैल 2020 को इस महिला को प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा
विवेकानंद हॉस्पिटल हल्द्वानी से श्री राममूर्ति हॉस्पिटल,भोजीपुरा बरेली ले जाया गया।
22 अप्रैल 2020 को इस महिला को श्री राममूर्ति हॉस्पिटल भोजीपुरा,बरेली से एम्स,ऋषिकेश लाया गया।
महिला का 22 वर्षीय पुत्र नोयडा में कार्यरत है।
28 वर्षीय पुत्र पिथौरागढ़ में कार्यरत है जो वर्तमान में अपनी माँ के साथ एम्स ऋषिकेश में है।
24 वर्षीय पुत्री भी अपनी माँ के साथ एम्स ऋषिकेश में है।