DehradunExclusiveHealthUttarakhand

जानिए शनिवार,इतवार बाजार बंदी को लेकर क्या है जिलाधिकारी देहरादून का आदेश

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : आज दोपहर सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगातार बढ़ते Covid-19 केस के चलते

निरंजनपुर सब्जी,मंडी बंद करने के साथ ही शनिवार,इतवार को

देहरादून जिले के बाजार बंद किये जाने की घोषणा की है।

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्थिति को स्पष्ट किया है।

देहरादून के डीएम द्वारा आदेश में बताया गया है कि

जिले में लगातार Covid-19 संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के कारण

सुरक्षा के उपाय किये जाने आवश्यक हो गये हैं।

इसलिए नगर निगम देहरादून,क्षेत्र अंतर्गत
दो दिन प्रत्येक शनिवार और इतवार को दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।

 

देहरादून : शनिवार,इतवार बाजार बंदी को लेकर क्या है जिलाधिकारी देहरादून का आदेश

आवश्यक सेवाओं को इस बाजार बंदी से बाहर रखा जायेगा।

इस आदेश के उल्लंघन पर कानून के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!