pinko казино
DehradunExclusiveHealthUttarakhand

(वीडियो देखें) डोईवाला में अब तक 3000 थर्मल स्कैनिंग,लगभग 1088 प्रवासी करेंगें यूपी-बिहार को घर-वापसी

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “आज तक” से प्रशिक्षण
प्राप्त रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़
वेब चैनल “यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : Covid-19 महामारी के चलते अपने-अपने राज्य लौटने को बेताब लोगों को अब ऑफलाइन पास के साथ वापस भेजा जा रहा है।

डोईवाला क्षेत्र में बीते एक सप्ताह में अब तक 3000 प्रवासियों की घर वापसी को लेकर थर्मल स्कैनिंग हो चुकी है।

आप वीडियो देखें :—

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में बीते चार रोज से मेडिकल परीक्षण के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी स्त्री-पुरुष और बच्चे उमड़ रहे हैं।

चिकित्साधिकारी डॉ. कुंवर सिंह भंडारी ने “यूके तेज” को बताया कि

जहां आज लगभग 100 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी

वहीं कल 300 से अधिक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

अभी तक परीक्षण में सभी का स्वास्थ्य ठीक पाया गया है।

अपने राज्यों में घर वापसी करने वालों की फोटोस्टेट की दुकान,हॉस्पिटल और कोतवाली में अच्छी खासी भीड़ बीते चार दिनों में देखने को मिली है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 1088 प्रवासी अपनी घर-वापसी कर रहे हैं।

ये मुख्य रूप से उत्तर-प्रदेश और बिहार के पूर्वी चम्पारण,पश्चिमी चम्पारण,बेतिया,किशनगंज,लखीमपुर खीरी,अमरोहा,पीलीभीत,देवरिया और बदायूं में अपनी घर-वापसी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
пинап