pinko казино
DehradunHealthUttarakhand

(अभी-अभी ) 38 नये कोरोना मरीज,कुल 438 संक्रमित व्यक्ति

सटीक,निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : दोपहर 2 बजे के स्टेट हेल्थ बुलेटिन में उत्तराखंड राज्य में चार जिलों से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी दी गयी है।

आज सर्वाधिक कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति टिहरी गढ़वाल जनपद से हैं,

यहां 16 नये मरीज पाये गए हैं।

इसके बाद 13 संक्रमित व्यक्ति पौड़ी गढ़वाल जनपद से हैं।

हरिद्वार से 6 और सूबे की राजधानी देहरादून से 3 मरीज पाये गए हैं।

4 जिलों के 38 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी :—

देहरादून में 1 नया संक्रमित व्यक्ति नोएड़ा से देहरादून आया,1 व्यक्ति पहले से संक्रमित मरीज के सम्पर्क में था।

1 मरीज दून मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती है।

हरिद्वार जिले के सभी 6 नये मरीज मुंबई से लौटे हैं।

टिहरी के 16 नए मरीजों में से 1 मरीज दिल्ली जबकि शेष 15 महाराष्ट्र से लौटे हैं।

पौड़ी के 13 कुल नए मरीजों में से 1 नोएडा से जबकि बाकि

12 संक्रमित व्यक्ति महाराष्ट्र से लौटे हैं। 

राज्य में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 352 है

जबकि 79 संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
пинап