DehradunExclusivePolitics

(वीडियो देखें) CAA के समर्थन में भाजपा की रैली,भीड़ से गदगद हुए भाजपाई

देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल “आज तक” से प्रशिक्षित
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज़” whatsapp message 8077062107

देहरादून :नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में आज डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के चलते मुख्यमंत्री इसमें शामिल नही हो सके।

रैली से पूर्व सौंग नदी के निकट एक वेडिंग पॉइंट में एक सभा का आयोजन किया गया।सभा का संचालन मंडल महामंत्री पंकज शर्मा ने किया।

आप वीडियो देखियेगा :—

 चुटकियों में बड़े-बड़े मुद्दे हल किये PM मोदी ने —-बंशीधर भगत

भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370,ट्रिपल तलाक,राममंदिर और नागरिकता कानून जैसे वर्षों से लंबित मुद्दे चुटकियों में हल किये हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से जवाहर लाल नेहरू पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्ला देश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के पक्ष में थे लेकिन कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीती के चलते भ्रम फैला रही है।

 और नही पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत :—–

सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत महाकुंभ सहित अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के कारण डोईवाला भाजपा रैली में नही पहुंच पाये।

नये मंडल अध्यक्षों के लिए ये एक प्रकार से अपने मुख्यमंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन का मौका था जिससे वो चूक गये। बहरहाल सीएम के नाम से मंडल अध्यक्ष और भाजपा पदाधिकारी भीड़ जुटाने में कामयाब रहे।

 सभी अल्पसंख्यक हैं साथ —

रामेश्वर लोधी भाजपा नेता रामेश्वर लोधी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में चाहे मुस्लिम भाई हों चाहे सिख सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग इस कानून के पक्ष में हैं।

अभी तक किसी ने कोई विरोध नही किया है।भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है।

 नागरिकता छीनने का कानून नही है–OSD धीरेन्द्र पंवार

मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने पत्रकारों को बताया कि यह कानून नागरिकता देने के लिए है न कि छीनने के लिये।

इसलिए किसी भी प्रकार के भ्रम में रहने की आवश्यकता नही है।आज की रैली इसी सन्देश को आम आदमी के बीच ले जाने के लिए है।

प्रदेश अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की पहली रैली :—–

भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और डोईवाला के मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल की ये पहली रैली थी।

जिसमें उमड़ी भीड़ से दोनों की बांछे खिल गयी।पहली रैली के प्रेशर से डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल भी भीड़ को देखकर गदगद नजर आये।

बहरहाल विनय कंडवाल बतौर मंडल अध्यक्ष अपनी पहली परीक्षा में पास हो गये।

ये प्रमुख रूप से रहे उपस्थित :—-

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो सौरभ थपलियाल,राजकुमार पुरोहित,

मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार,अमित शाह,बृजभूषण गैरोला,शैलेन्द्र त्यागी,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,राजेंद्र मनवाल,राजकुमार,

भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर,राज्यमंत्रीस्तर करण बोहरा,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी,रामेश्वर लोधी,अनीता अग्रवाल,सम्पूर्णानन्द थपलियाल,ममता नयाल,सुरेश सैनी,विनीत लोधी,संजीव लोधी,चंद्रभान पाल,राजन गोयल,मनोज पाल 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!