DehradunExclusiveNationalPoliticsUttarakhand

(विडियो देखें) उत्तराखंड को कृषि कर्मण अवार्ड बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देश के सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल “यूके तेज़” से प्रशिक्षण प्राप्त
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
UK TEZ 8077062107

देहरादून : भारत सरकार द्वारा लगातार दूसरी बार कृषि कर्मण अवार्ड मिलने को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

कर्नाटक के बेंगलूरु में प्रधानमंत्री के हाथो अवार्ड लेने के बाद जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से

थानों वन विश्राम गृह पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की।

आप विडियो देखियेगा :—-

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने “यूके तेज़” को बताया कि,”उत्तराखंड को लगातार दूसरी बार ये अवार्ड मिला है।

पिछली बार इस अवार्ड की राशि 1 करोड़ थी जो इस बार 5 करोड़ है।

इससे पहले 2010-11 का अवार्ड भी उत्तराखंड को मिला था।”

भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों का हित किया :—

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार सत्ता में आयी है तब-तब किसानों के हितों में निर्णय लिये गए हैं।

जिसके कारण किसानों की आजिविका में परिवर्तन आये हैं।

कईं ऐसे इनोवेटिव निर्णय लिए जिनके दूरगामी परिणाम हुए हैं।

इससे ये भी साबित होता है कि सरकार किसानों के प्रति कितनी सजग है।

किस गति के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करती है।

ये अवार्ड इसी बात का प्रमाण है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर,दीवान सिंह रावत,चंद्र प्रकाश तिवारी,

डबल सिंह भंडारी,सचिन मेहता,राजेंद्र मनवाल,विजय भट्ट के अलावा

डीएफओ देहरादून राजीव धीमान,एसडीएम डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान,रेंजर उदय गौड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button