Dehradun

(वीडियो) अफसरशाही पर भड़के डोईवाला के विधुत कर्मचारी,आंदोलन की दी चेतावनी

“यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए व्हाट्सप्प मैसेज करें —

रजनीश सैनी 80770-62107

देहरादून : उत्तराँचल बिजली कर्मचारी संघ की डोईवाला-ऋषिकेश इकाई ने अफसरों पर कर्मचारियों के

उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विभागीय आदेशों की अनदेखी करने की बात कही है।

बिजली संघ के पदाधिकारियों ने उनकी मांगे न माने जाने पर धरना-प्रदर्शन इत्यादि आंदोलन की धमकी भी दी है।

आप वीडियो देखिये :—

क्या है बिजली संघ के आरोप :—-

(1) उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में जेई के 450 पद रिक्त हैं

जिनमें से 206 पदों को विभागीय प्रोन्नति के आधार पर भरा जाना है।

प्रमोशन के आधार पर डोईवाला विधुत खंड के टेक्नीशियन ग्रेड-I के कर्मचारी ऋषिराम क्षेत्री के प्रत्यावेदन पर

निदेशक,मानव संसाधन द्वारा मुख्य अभियंता को जेई पद के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

जिसके बावजूद अधिशासी अधिकारी,डोईवाला कार्यवाही नही कर रहे हैं।

(2) डोईवाला विधुत खंड के अधिकारी संगठन विशेष के दबाव में कार्य कर रहे हैं।

(3)डोईवाला विधुत खंड में अराजकता का माहौल है।

(4) सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन व अन्य देयों का समाधान नही किया जा रहा है।

(5) डोईवाला विधुत खंड के अंतर्गत हुए स्थानांतरण का भी पालन नही किया जा रहा है।

भानियावाला बिजली घर से थानों बिजली घर के आदेश का भी बार-बार अनुरोध करने पर पालन नही किया जा रहा है।

क्या कहा डोईवाला के अधिशासी अधिकारी ने :—-

डोईवाला के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शक्ति सिंह ने कहा कि यूपीसीएल के सभी विभागीय निर्णय

मुख्यालय स्तर से लिए जाते हैं।

सिनियरिटी लिस्ट,जॉइनिंग,पोस्टिंग इत्यादि सभी निर्णय मंडल कार्यालय,मानव संसाधन निदेशक महोदय द्वारा लिए जाते हैं।

इसलिए इन प्रकरणों का डोईवाला कार्यालय स्तर से कोई विभागीय निर्णय लेने की शक्ति नही दी गयी है।

पत्रकार वार्ता को उत्तराँचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय सदस्य प्रदीप शर्मा और प्रांतीय उपाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी ने संबोधित किया।

प्रेस कांफ्रेंस में बिजली संघ के प्रांतीय सदस्य सुदेश कुमार शर्मा,देवमुनि राम,

मंडल अध्यक्ष संजय कुमार,खंडीय अध्यक्ष राजेश कृषाली,ऋषिराम क्षेत्री प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!