DehradunHaridwar

दुःखद : छत से गिरकर घायल,डोईवाला के खत्ता निवासी घनश्याम सैनी की मृत्यु

“यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिये व्हाट्सएप्प मैसेज करें

रजनीश सैनी 80770-62107

देहरादून : डोईवाला निवासी घनश्याम सैनी की आज अपने घर की छत से गिरने के कारण असामायिक मृत्यु हो गयी है।

मृतक का अंतिम संस्कार कल किया जायेगा।

उनका पुत्र आशीष सैनी उत्तराखंड सचिवालय में सेवारत है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के खत्ता गांव निवासी घनश्याम सिंह सैनी पुत्र छोटे सिंह लम्बरदार,उम्र 73 वर्ष

आज दोपहर अपने घर की छत पर कुछ निर्माण कार्य करवा रहे थे।

उनके घर की छत के लिंटर में रोशनी के लिए एक बड़ा गोलनुमा सुराख बना हुआ है।

पुराने जमाने में इस तरह के सुराख से लोग छत पर सुखाया अनाज नीचे घर में पहुंचाने का काम लिया करते थे।

आज दोपहर घनश्याम सैनी अपने इसी लिंटर के छेद के ऊपर एल्युमीनियम की फ्रेम के साथ फाइबर की शीट डलवा रहे थे।

जिससे रोशनी भी आती रहे और बारिश का पानी भी भीतर न आये।

इसी दौरान लगभग 11:45 बजे उनका पांव फाइबर की शीट पर पड़ गया।

जिसके चटखते ही वो छत से सीधे नीचे फर्श पर जा गिरे।

उन्हें बचाने के प्रयास में एक मजदूर भी उनके पीछे-पीछे नीचे गिर पड़ा।

छत के लिंटर की ईंट का एक टुकड़ा घनश्याम सैनी के सर में लगा

जिससे उनके कान से खून निकलने लगा।

परिजन उन्हें तुरंत हिमालयन हॉस्पिटल ले गए

जहां प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू खाली न होने पर

देहरादून के सिनर्जी हॉस्पिटल ले जाया गया।

जहां साँस लेने में दिक्कत और पेट फूलने की समस्या के बीच उपचार के दौरान उन्होंने दोपहर लगभग 3:30 बजे दम तोड़ दिया।

जिलाधिकारी देहरादून से पोस्टमॉर्टेम न करवाये जाने की अनुमति के बाद रात्रि 9:30 बजे उनके शव को डोईवाला के खत्ता स्थित निवास पर लाया गया है।

उनका अंतिम संस्कार कल किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!