DehradunHealth

“स्वस्थ समाज से ही बनेगा स्वस्थ देश”,बोले मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र पंवार

 “यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिये व्हाट्सएप्प मैसेज करें

रजनीश सैनी 80770-62107

डोईवाला : मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने आज एक दिवसीय निशुल्क त्वचा रोग शिविर में भाग लिया।

वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रतन सिंह द्वारा आयोजित इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में 180 लोगों ने भाग लिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने कहा

कि,” स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है।

आप विडियो देखियेगा :—-

हमारे समाज में त्वचा रोगों को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां व्याप्त हैं,

इसलिए त्वचा रोगों को लेकर जन जागरूकता की नितांत आवश्यकता है।

श्री पंवार ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वस्थ देश के सपने को साकार किया जा सकता है।”

वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रतन सिंह ने कहा कि सफेद दाग जैसी कई बीमारियां हैं

जिन्हें हमारे समाज में एक पाप के रूप में देखा जाता है

जबकि यह एक रोग है जिसका मेडिकल ट्रीटमेंट संभव है।

नगर पालिका चेयरमैन सुमित्रा मनवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर हेल्थ कैंप महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता करण वोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन रजनीश सैनी ने किया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ,राजपाल सिंह रावत, हरविंदर सिंह, संजीव लोधी,

सभासद गौरव मल्होत्रा, सभासद हिमांशु राणा, सभासद संदीप नेगी, सभासद बलविंदर सिंह,अमित कुमार,

मनीष नेगी, अवतार सैनी, रोहन कुमार, चंद्रकला ध्यानी, उमेद सिंह नेगी, सुरेश पुंडीर, एस एस मथारू,

दीक्षा रावत, राममूर्ति, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, मृगेंद्र सिंह चौहान, रोहित छेत्री,वर्षा वर्मा, अल्पना वर्मा आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru