DehradunExclusiveUttarakhand

आजाद हिन्द फ़ौज के सिपाही औतार सिंह का निधन,अंतिम संस्कार कल

देहरादून :आजाद हिन्द फ़ौज के समर्पित सिपाही और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी औतार सिंह तोपवाल का आज उनके निवास पर निधन हो गया है।

नगर पालिका परिषद् डोईवाला के सभासद ईश्वर सिंह रौथाण ने जानकारी देते हुए बताया कि

औतार सिंह तोपवाल पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।

उन्हें उपचार के लिए बीती 22 अगस्त को जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था

जहां से पिछले हफ्ते स्वास्थ्य सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

अवतार सिंह तोपवाल देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रीय भूमिका निभाने के साथ ही

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फ़ौज के सच्चे सिपाही थे।

आज शाम लगभग 5:30 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

वे 99 वर्ष के थे।

उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 10 बजे भानियावाला के बौराड़ी से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!