DehradunPoliticsUttarakhand

कैंसर से पीड़ित भाजपा नेता उमेश अग्रवाल का निधन

देहरादून :भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का कैंसर के कारण निधन हो गया है।

वो  गले के कैंसर से लंबे समय से पीड़ित थे।

उनका ईलाज सिंगापुर से चल रहा था।

कुछ समय पूर्व वो देहरादून के सीएमआई हॉस्पिटल भी एडमिट रहे।

आज तड़के 3:30 बजे उनका निधन हो गया है।

उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से आज दोपहर 3 बजे लक्खीबाग शमशान के लिए प्रस्थान करेगी।

उमेश अग्रवाल भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहने के अलावा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रहे हैं।

देहरादून के मेयर पद के टिकट के वो प्रबल दावेदारों में शामिल रहे हैं।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,जितेंद्र रावत मोनी,सौरभ थपलियाल सहित कईं भाजपा नेताओं ने दुःख प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!