CrimeDehradun

गेहूँ काटते 1 की मौत,मणिमाई के पास एक्सीडेंट में 3 घायल और रानीपोखरी पुलिस ने नष्ट किये शराब के 75 नमूने

देहरादून : आज जुडिशियल मजिस्ट्रेट ऋषिकेश से प्राप्त आदेश के अनुसार रानीपोखरी पुलिस ने शराब के 75 नमूनों को नष्ट करने की कार्यवाही की।

गेहूँ काटते व्यक्ति की मौत : —-

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज डोईवाला के खैरी गांव में रविंदर नामक व्यक्ति अपने खेत में गेहूँ काट रहा था।

उसके माता-पिता उसके लिए पानी लेकर खेत पर पहुंचे। पानी पीने के बाद रविंदर वहीं लेट गया।

जब वो कुछ देर तक नही उठा तो डोईवाला सरकारी हॉस्पिटल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

मणिमाई मंदिर के पास एक्सीडेंट में 3 घायल :—–

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देहरादून की ओर जा रहे तीन लड़कों का रोड़ एक्सीडेंट हो गया।

तभी वहां से गुजर रहे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाकर लड़कों का हाल जाना।

उन्होंने डोईवाला कोतवाल को संपर्क कर तुरंत घायल लड़कों को हॉस्पिटल पहुंचाने के निर्देश दिये।

रानीपोखरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नष्ट किये शराब के नमूने :—–

रानीपोखरी थानाध्यक्ष पीताम्बर दत्त भट्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2006 से वर्ष 2017 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों का निस्तारण न्यायलय के द्वारा कर दिया गया है।

इस संबंध में ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट,ऋषिकेश से प्राप्त आर्डर के अनुपालन में आज थाना रानीपोखरी पर 75 शराब के नमूनों को नष्ट करने की कार्यवाही की गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!