Dehradun

भानियावाला पंचायत घर में लगी आग,अग्निशमन दल ने किया नियंत्रण,कोई हताहत नही

देहरादून: आज सुबह भानियावाला के पंचायत घर में आग लग गयी जिसे स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के फायर इंजन की मदद से काबू कर लिया गया।

नगर पालिका डोईवाला के वार्ड-10 के सभासद ईश्वर सिंह रौथाण ने “यूके तेज़” को बताया कि,” आज सुबह लगभग 10:30 बजे पंचायत घर में आग लगने की घटना हुई।

सभासद,ईश्वर सिंह रौथाण

इस पंचायत घर में आयुर्वेदिक कॉलेज का एक छोटा सा हॉस्पिटल चल रहा है जिसमें संभवतया शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

यहां एक बेड में आग लगी जो देखते ही देखते फैलती चली गयी।”

सभासद ईश्वर सिंह रौथाण ने अपने निजी प्रयासों से स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के फायर इंजन को तत्काल मौके पर बुलाया।

जिसके बाद ऋषिकेश से भी अग्निशमन वाहन यहां पहुँच गया था।

घटना की सूचना पाकर स्टेट डिजास्टर रिलीफ फाॅर्स (SDRF) के जवान भी मौके पर पहुँच गए थे।

सभासद की तत्परता और अग्निशमन दल की त्वरित कार्यवाही से आग पर जल्दी नियंत्रण कर लिया गया।

जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गयी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!