CrimeDehradun

डोईवाला पुलिस ने 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए डोईवाला पुलिस ने एक युवक को स्मैक की मात्रा के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इस युवक को कोर्ट में पेश किया है।

डोईवाला कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह रावत द्वारा प्रेस को जारी नोट के अनुसार

डोईवाला क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ

कार्यवाही करने के लिए पुलिस द्वारा थाना स्तर पर हलका और बीटवाइज टीम गठित की गई है।

यह टीम लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही में जुटी हुई है।

आज 9 जून को कानून व्यवस्था और शांति की दृष्टि से भानियावाला फ्लाईओवर के नीचे

सर्विस रोड डोईवाला देहरादून के पास कोविड कर्फ्यू चेकिंग के दौरान

एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

युवक के पास से 12 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल UK07DV2657 भी बरामद हुई है।

22 वर्षीय यह युवक कुड़कावाला का रहने वाला है।

युवक के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है

और न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru