pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला शक्ति भवन मंदिर में नवरात्रि की धूम,’बेटी बचाओ’ संकल्प के साथ संपन्न हुआ विशाल भंडारा

Navratri fervor grips Doiwala's Shakti Bhawan Temple; grand community feast concludes with a pledge to 'Save the Daughter'.

देहरादून,26 2026 : डोईवाला के देहरादून मार्ग स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ शक्ति भवन मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

शक्ति उपासना के इस महापर्व में मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहा।

इस दौरान आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों और विशाल भंडारे ने क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।

हवन की पवित्र आहुतियों से महका वातावरण

बीते बुधवार, 25 मार्च को मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान और हवन का आयोजन किया गया।

जगत जननी मां के निमित्त आयोजित इस हवन में श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ आहुतियां डालीं

और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गगन नारंग ने बताया कि पूरे नवरात्र के दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था

जिस दौरान मंदिर में माँ के भक्तों का तांता लगा रहा।

कन्या पूजन, धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश का संगम

महाष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से कन्या पूजन किया गया।

इस दौरान ट्रस्ट के सचिव अनिल गुप्ता ने एक मर्मस्पर्शी सामाजिक संदेश साझा किया।

उन्होंने कहा, “नवरात्रि केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।

हमें कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाना होगा।”

उन्होंने हरियाणा की प्रसिद्ध कहावत को दोहराते हुए कहा कि “म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?”

अर्थात हमारी बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।

समाज में बेटियों को वही दर्जा मिलना चाहिए जो बेटों को मिलता है।

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अनुष्ठान के समापन पर आज मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

प्रसाद ग्रहण करने के लिए डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

शक्ति भवन मंदिर ट्रस्ट के इस भंडारे में भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद प्राप्त किया

इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल डोईवाला के अध्यक्ष रमेश वासन,प्रमुख व्यापारी ईश्वर चंद अग्रवाल,इंद्रेश अरोड़ा,प्रतीक अरोड़ा,करन वासन,बॉबी शर्मा,निधि नारंग,अशोक जौहर आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
пинап