Dehradun

डोईवाला में भाजपा महिला मोर्चा ने दिखाया दमखम,किया सम्मलेन आयोजित

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे के द्वारा आज डोईवाला के अवंतीबाई लोधी मार्ग स्थित शारदा वेडिंग पॉइंट में एक महिला सम्मलेन आयोजित किया गया

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

कार्यक्रम में पहुंची महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि ,”उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के सम्मान में अभूतपूर्व कार्य किया है

आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि से लेकर महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को रोजगार से जोड़ने में भाजपा सरकार ने बड़ी भूमिका निभायी है

उत्तराखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मातृ शक्ति का सम्मान भाजपा सरकार ने सही मायनों में किया है

इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला के लिए ₹18 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया 

योजनाओं में मुख्यत: पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्य हैं। इससे पहले पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिपेट के निकट शमशान घाट की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। महिला सम्मेलन में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। महिला को पति की संपत्ति में अधिकार व महिला समूहों को बिना ब्याज का 5 लाख तक का ऋण ग्रोथ सेंटर का निर्माण प्राथमिकता रही है

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारी माताएं-बहने भारतीय जनता पार्टी के साथ दिखाई दे रही हैं, नारी से ही समाज और आज पूरा समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने जो अपेक्षा जनता से की जनता ने हमेशा उसे पूरा किया। चाहे लोकसभा के चुनाव हों, चाहे 2017 में प्रदेश भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाना हो, यही कारण है कि आगामी 2022 के चुनाव में हमारी पार्टी ने 60 पार का लक्ष्य रखा है जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं, माताओं बहनों के जोश और उत्साह को देखते हुए यह तय है कि हम अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे

कार्यक्रम का संचालन उषा कोठारी ने किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, पूर्व दर्जाधारी मंत्री करण बोरा,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर,सह प्रभारी पूनम चौधरी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौधरी, ममता नयाल,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,सह मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी,डोईवाला प्रभारी संदीप गुप्ता,पूर्व सभासद सुन्दर लोधी,पूर्व सभासद पंकज शर्मा,सभासद प्रदीप नेगी,पंकज बहुगुणा,पूनम तोमर, वर्षा वर्मा, नगीना रानी, कुसुम सिद्धू, सरिता जोशी, संपूर्ण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!