
सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने आज स्थनीय
निकायों में कईं सदस्य नामित किये हैं।
इसी क्रम में डोईवाला नगर पालिका में 4 सदस्य नामित किये गए हैं।
उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 के
अधीन प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए
आज ये सदस्य नामित किये गए हैं।
सचिव शैलेश बगोली ने इसके आदेश जारी किये हैं
ये चारों ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता हैं।
इन चारों सदस्यों को नामित किये जाने में क्षेत्रीय
और जातिगत समीकरण का बेहतर संतुलन देखने को मिला है।

महिला सदस्य के रूप में नीलम नेगी को नामित किया गया है।
नीलम नेगी भानियावाला निवासिनी हैं और
भाजपा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी की धर्मपत्नी हैं।
वो कोरोना काल में स्वयं मास्क बनाने और
घर-घर जाकर वितरण के कार्य में काफी सक्रीय रही हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पुराने कार्यकर्त्ता के रूप में जाने
जाने वाले लच्छीराम लोधी को सदस्य नामित किया है।

लच्छीराम लोधी उस समय के कार्यकर्त्ता के रूप में जाने जाते हैं
जब गिनती के भाजपायी ही शुरू में
त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ देने को खड़े हुए थे।
युवा और मुख्यमंत्री के स्नेह पात्र रोहित क्षेत्री
को भी सदस्य नामित किया गया है।
रोहित क्षेत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्
और भारतीय जनता युवा मोर्चा में खासे सक्रीय रहे हैं।

किसान मोर्चा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे और डोईवाला के
जॉलीग्रांट निवासी अनूप सोलंकी को भी
नगर पालिका डोईवाला का सदस्य नामित किया गया है।
अनूप सोलंकी अपने विनम्र,मिलनसार स्वभाव
और अच्छी छवि के लिए जाने जाते हैं।
