pinko казино
CrimeDehradun

विकासनगर में 1 लाख की फिरौती के लिए किया “किडनैप”,5 गिरफ्तार

Kidnapped for ransom of Rs 1 lakh in Vikasnagar, 5 arrested

देहरादून,3 मार्च 2026 : विकासनगर में दिन दहाड़े एक व्यक्ति के अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है

इस मामले में अपहरणकर्ताओं ने 1 लाख रुपये की फिरौती की रकम की मांग की थी

स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है

इनके चंगुल से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है

क्या है मामला ?

अपहरण की यह घटना 2 मार्च 2026 शाम का है

मामला विकासनगर के भोजावाला का है

यहां की रहने वाली पुष्पा देवी नाम की महिला ने पुलिस को यह रोंगटे खड़े करने वाली घटना बतायी

पुष्पा देवी ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावर कार (UK-07-FS 4482) और मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर में जबरन दाखिल हुए।

हमलावरों ने उनके पुत्र शक्ति पुंडीर के साथ बेरहमी से मारपीट की

और उसे गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए

कुछ ही देर बाद एक अनजान नंबर से कॉल आई,

जिसमें युवक की जान के बदले 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई

पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर में तुरंत कई टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने तकनीक और मुखबिर तंत्र का जाल बिछाया।

सीसीटीवी फुटेज और वाहन के विवरण के आधार पर पुलिस ने रात भर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

नतीजा यह रहा कि पुलिस ने न केवल अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया,

बल्कि घटना में शामिल पांचों आरोपियों को भी दबोच लिया

धार्मिक संगठन की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं।

ये लोग नशे के आदी व्यक्तियों को चिन्हित करते थे और फिर खुद को धार्मिक संगठनों से जुड़ा बताकर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देते थे।

“अभियुक्तों ने शक्ति पर मादक पदार्थों की तस्करी का झूठा आरोप लगाया

और उसे पुलिस को सौंपने का डर दिखाकर अगवा किया।

इसके बाद परिवार से 1 लाख रुपये की डिमांड की।”

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

01- विकास वैरोगी पुत्र श्री सतपाल वैरागी

निवासी पंजाबी बाग , हकीकत नगर पुलिस लाईन सहारनपुर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश उम्र 35 वर्ष

02- नीरज पुत्र श्री मदन,

निवासी माईकोटा थाना नागर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष

03- प्रवीन पुत्र श्री प्रीतम सिंह,

निवासी वार्ड नं0 03 पहाडी गली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 44 वर्ष

04- सचिन पुत्र श्री शांति प्रसाद,

निवासी लेन नं0 03 आदर्श कॉलोनी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून, उम्र 31 वर्ष

05- नवीन पुत्र श्री महेन्द्र सिंह,

निवासी ग्राम डांडा वार्ड नं0 15 डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 27 वर्ष

 

Related Articles

Back to top button
пинап