pinko казино
CrimeDehradun

( मर्डर खुलासा ) डोईवाला,केशवपुरी में पत्थर से सिर फोड़कर निर्मम हत्या के आरोपी गिरफ्तार

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करें 8077062107

देहरादून : दो दिन पूर्व डोईवाला की केशवपुरी बस्ती में झाड़ियों से बरामद एक व्यक्ति की लाश के हत्यारों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।

डोईवाला कोतवाली से जारी किये गए प्रेस नोट में बताया गया कि

5 नवंबर की सुबह केशवपुरी से मनोज पुत्र राजकुमार प्रजापति की लाश बरामद की गयी जिसका सिर फटा हुआ था।

इस बारे में मृतक की बहन मीना ने डोईवाला कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया था।

पुलिस ने आज इस हत्या केस का खुलासा करने का दावा करते हुए बताया कि

केशवपुरी में स्थित वर्मा टेंट हाउस में काम करने वाले मनोज का अपने दो अन्य कर्मचारियों पप्पू और अंकित से झगड़ा हो गया था।

पहले से नशे में अंकित और पप्पू से जब मृतक मनोज ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे तो पप्पू और अंकित ने गुस्से में मनोज को धक्का दे दिया।

केशवपुरी डोईवाला में हत्या के दो आरोपियों के साथ डोईवाला पुलिस

हीं खड़े अंकित ने ग़ुस्से और नशे में मनोज के सिर पर पत्थर से वार कर दिया।

इसी के चलते मनोज की मौत हो गयी।

डोईवाला पुलिस ने जब वर्मा टेंट हाउस की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उन्हें सारा वाकया समझने में देर नही लगी।

जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने इस हत्या के आरोप में

अंकित पुत्र वीरेंद्र हाल निवासी वर्मा टेंट हाउस,केशवपुरी डोईवाला (मूल निवासी बिजनौर)

और चंद्रकिशोर उर्फ़ पप्पू पुत्र चमनलाल निवासी वर्मा टेंट हाउस,केशवपुरी डोईवाला को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button
пинап