DehradunExclusiveHealthUttarakhand

( लॉकडाउन की तोड़ ) कोरोना सॉन्ग पर “जुम्बा डांस” कर रहे देहरादून के ये लोग

सटीक,विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : देश में लगातार चल रहे लॉकडाउन के बीच अब लोगों ने

Covid-19 के साथ जीने के तरीके निकालने शुरू कर दिये हैं।

आप वीडियो देखिये :—

ऐसा ही एक तरीका डोईवाला के विजय शाही ने निकाला है।

डोईवाला के लच्छीवाला में रहने वाले विजय शाही बीते एक साल से भी

अधिक समय से अपने घर पर सुबह-शाम निशुल्क योग क्लास चलाते हैं।

लॉकडाउन लागू होते ही विजय शाही को भी अपनी योग क्लास पर ब्रेक लगाना पड़ गया।

और निकाली लॉकडाउन की तोड़ :—

अपने घर की छोटी जगह में दर्जनों लोगों को योग सीखाने की तोड़ आखिर विजय शाही ने निकाल ही ली।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विजय शाही ने अपने मोहल्ले-पड़ोस के लोगों से

अपने-अपने घरों की छतों पर एक साथ “जुम्बा डांस ” और योग करने का प्लान बनाया।

इन्होने शर्त रखी कि भले ही सभी अपने घर की छत पर हों लेकिन योग के वक़्त अनिवार्य रूप से सभी मास्क पहनेगें।

अब जैसे ही ये योग शुरू करते देखते ही देखते लोग अपनी छतों पर एक साथ योग शुरू कर देते।

विजय शाही का कहना है कि कोरोना से जंग में इम्यून पावर और आत्मविश्वास बढ़ाने में योग का जबरदस्त योगदान है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!