DehradunPolitics

इंदिरा गाँधी और रानी लक्ष्मीबाई को बताया प्रेरणा स्रोत ,युवा कांग्रेस ने मनाई जयंती

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करें 8077062107

डोईवाला : युवा कांग्रेस डोईवाला ने आज एनएसयूआई द्वारा प्रथम महिला प्रधानमंत्री

स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी व प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की नायिका रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि

रानी लक्ष्मीबाई व इंदिरा गांधी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है,

और मातृशक्ति के प्रतीक है देश की स्वतंत्रता के लिए लक्ष्मीबाई ने अपना बलिदान दे दिया

और इंदिरा जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान किया

दोनो ही भारत की शान और मातृशक्ति के लिए अभिमान है,दोनो के विचार हमको सदैव मार्गदर्शन करते है।

डोईवाला युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा इंदिरा गाँधी और रानी लक्ष्मीबाई के विचार हमें सदैव मार्गदर्शन करते है

औऱ हम युवाओं को उस मातृशक्ति से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है।

इस मौके पर डोईवाला एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,नगर अध्यक्ष आरिफ अली,

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष यादव,युवा काँग्रेस जिला सचिव रवि बिष्ट,स्वतंत्र बिष्ट,सतनाम सिंह,

अमन बिष्ट,सूरज बंटी,अनुज कन्नौजिया,मनोज पाल,मनीष सैनी,

मोहम्मद रजा,सौरव प्रजापति,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru