pinko казино
CrimeDehradun

देहरादून में पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने कंबल से मुंह दबाकर की हत्या

In Dehradun, a man killed his wife by suffocating her with a blanket to get rid of her.

देहरादून,5 मार्च 2026 : देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है

जहाँ शादी के मात्र 4 महीने बाद ही एक पति ने अपनी बीमार पत्नी की नृशंस हत्या कर दी।

दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

तो ये रही हत्या की वजह ?

रुद्रप्रयाग के रहने वाले सलमान आसिफ ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई

सलमान ने बताया कि उनकी बहन कहकशा आलम का विवाह 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम (निवासी रिस्पना नगर) के साथ हुआ था।

आरोप था कि शादी के बाद से ही शहवाज और उसके परिजन दहेज के लिए कहकशा को प्रताड़ित कर रहे थे।

3 और 4 मार्च की दरमियानी रात को ससुराल पक्ष के लोग कहकशा को मृत अवस्था में इंद्रेश हॉस्पिटल ले गए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 77/26 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 80(2) (दहेज हत्या) में मुकदमा दर्ज किया।

चूंकि विवाह को केवल 4 माह हुए थे,

इसलिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा और डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने आज, 05 मार्च 2026 को आरोपी पति शहवाज आलम को गिरफ्तार किया।

पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए जो बताया वह हैरान करने वाला था

शहवाज अपनी पत्नी के कम पढ़ी-लिखी होने और कम दहेज लाने से खुश नहीं था

उसने घरवालों की इज्जत के लिए शादी तो कर ली थी,

लेकिन वह उससे पीछा छुड़ाकर किसी पढ़ी-लिखी और अमीर लड़की से दूसरी शादी करना चाहता था।

उसने करीब एक सप्ताह पहले ही पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी

कहकशा की तबीयत खराब थी और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।

03 मार्च की रात जब वह गहरी नींद में थी,

तब शहवाज ने कंबल से उसका मुंह दबा दिया,

जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई

गुमराह करने की कोशिश रही नाकाम

हत्या के बाद आरोपी ने इसे ‘बीमारी से हुई मौत’ का रूप देने की कोशिश की।

वह उसे अस्पताल ले गया और मायके वालों को भी यही बताया कि उसकी हालत गंभीर है।

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर वह घबराकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने आज धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: शहवाज आलम (29 वर्ष)

निवासी: सी-36 रिस्पना नगर, देहरादून (मूल निवासी: बिजनौर, उत्तर प्रदेश)।

Related Articles

Back to top button
пинап