pinko казино
DehradunUttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया सिख कोआर्डिनेशन कमिटी के कैलेंडर का विमोचन

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज

देहरादून में सिख कोर्डिनेशन कमिटी के

कैलेंडर का विमोचन कर इसे

समाज के लिए प्रेरणादायी बतलाया है।

आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास

पर जनता दर्शन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में

उत्तराखण्ड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी उत्तराखण्ड

के 2021 के कलेण्डर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख कॉर्डिनेशन कमेटी द्वारा

कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के गुरूद्वारों एवं

ऐतिहासिकता को लेकर अच्छा चित्रण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समुदाय की समाज में

हमेशा सक्रिय भूमिका रहती है।

राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण

के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रयास किये गये हैं।

सबके हितों को ध्यान में रखकर कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर सिख कार्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह,

गुरप्रीत सिंह,मनु कोचर,मनवीर सिंह,परमजीत सिंह,

सोनू लूथरा,मनदीप सिंह,मेजर सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
пинап