DehradunHealthUttarakhand

हिमाचल रोडवेज बस का एक्सीडेंट,11 गंभीर घायल, 3 की मौत

Himachal Roadways bus accident, 11 seriously injured, 3 dead.

देहरादून : आज हिमाचल रोडवेज की बस का एक्सीडेंट हो गया

जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी

आज हिमाचल रोडवेज की बस HP66A-2588, कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी.

सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे,

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार

 कुल 03 लोगों की मृत्यु हो गयी है

जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

सभी घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है.

बस सवार व्यक्तियों से जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया एक छोटे वाहन द्वारा बस को ओवरटेक करने के दौरान बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होना ज्ञात हुआ है।

दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी की जा रही है

दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में स्थित है,

जहां SDRF एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है.

मृतकों का विवरण

1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम – क्यारला नेरवा (HP)
2- रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष, ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)
3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (HP)

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru