“ईद-उल-फितर” को ये रहेगा ‘देहरादून का रूट प्लॉन’
Here is Dehradun's 'Route Plan' for Eid-ul-Fitr.
देहरादून : दिनांक 21/03/2026 को ईद-उल-फितर को ये रहेगा ‘देहरादून का रूट प्लॉन’
●घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
● दर्शनलाल तथा तहसील चौक से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे.
● राजपुर रोड से बिन्दाल की जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा.
● बल्लूपुर / किशन नगर चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जायेगा.
● राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे.
● नमाज पढने हेतु जाने वाले व्यक्तियों को घंटाघर से बिन्दाल की ओर जाने दिया जायेगा.
● उपरोक्त डायवर्ट प्लान प्रातः 06.30 बजे से 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा.
बैरियर प्वांइट :-
1- घण्टाघर
2- बिन्दाल
3- यमुना कॉलोनी
4- अग्रवाल बेकरी
5- धर्मपुर चौक
6- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
7- चन्द्रबनी चौक







