DehradunPolitics

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया थानों स्थित “कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर” का लोकार्पण

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी 
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड विकेन्द्रीकृत जलागम विकास परियोजना, ग्राम्या-2 के अंतर्गत ग्राम थानों, विकास खण्ड़, रायपुर में स्थापित “एग्री बिजनेस ग्रोथ सेन्टर” का लोकार्पण

आज यहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और जलागम मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया गया। 

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रोथ सेंटर के कैटलॉग का विमोचन किया एवं स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक भी वितरित किये।

स्थानीय किसानों और युवाओं को विभिन्न कृषि एवं गैर कृषि आधारित उत्पादों के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन केन्द्र के रूप में थानों में कृषि पर आधारित ‘‘ ग्राम्यनिधि’’ ग्रोथ सेंटर बनाया गया है।

लोकार्पण समारोह में उपस्थित कृषकों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि

उत्तराखंड सरकार की दूरगामी सोच के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश में ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की जा रही है। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में 100 से अधिक ग्रोथ सेंटरों को स्वीकृति दी जा चुकी है।

सभी ग्रोथ सेंटर अलग-अलग कांसेप्ट पर तैयार किये जा रहे हैं। राज्य सरकार हर न्याय पंचायत पर एक ग्रोथ सेंटर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि थानों क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि काफी है। खेती का सदुपयोग करते हुए यहां कई ग्रोथ सेंटर बनाये जा सकते हैं।

थानों में बनाये गये ग्रोथ सेंटर में पैकेजिंग और ब्रांडिग अच्छी की गई है। हमें स्थानीय उत्पादों को और अधिक प्रमोट करने की जरूरत है।

स्थानीय उत्पादों की मार्केट में डिमांड भी बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि इस ग्रोथ सेंटर को और अधिक विस्तार दिये जाने की जरूरत है। ग्रोथ सेंटर में हमेशा सामान इतना होना चाहिए कि लोगों को डिमांड पर शीघ्र उपलब्ध हो जाय।

कर्मवीर बने युवा :—

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारे युवाओं को कर्मवीर बनना होगा। हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा। स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में अनेक कार्य हो सकते हैं। इससे युवा दूसरों को भी अपने साथ रोजगार दे सकते हैं। 

डोईवाला के थानों में ग्रोथ सेंटर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

इन ग्रोथ सेंन्टरों का युवा बेरोजगारों को लाभ उठाना चाहिए।

उन्होने कहा कि युवा छोटी मोटी नौकरी करने के बजाय राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय प्रारम्भ कर सकता है।

क्या कहा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने :—

इस मौके पर प्रदेश के जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

प्रदेश में स्थापित होने वाले इन क्रोध सेंटरों से ग्रामीण किसानों को जहां एक तरफ अपनी कृषि उपज का संग्रहण करने तथा उसे बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी

वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण तथा उनकी बिक्री में सहायता भी मिलेगी।

ये हैं थानों स्थित “ग्रोथ सेंटर” की खासियत :–

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने थानों स्थित ग्रोथ केंद्र की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा कि इसे स्थानीय किसानों का संगठन “मालकोटि स्वायत्त सहकारिता” संचालित कर रहा है।

जिसमें 11 राजस्व ग्रामों के 17 कृषक समूहों के 257 कृषक जुड़े हुए हैं।

इस केंद्र में सितंबर 2019 से व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

सेन्टर द्वारा अब तक लगभग 13.27 लाख के कृषि उत्पादन का बाजार में विपणन किया भी जा चुका है।

महाराज ने कहा कि संघ से जुड़े किसानों ने प्रसंस्कृत और बेकरी उत्पादों के साथ-साथ संरक्षित नर्सरी में पौधे उगा कर उनका विक्रय कर 6.83 लाख रुपए का शुद्घ लाभ अर्जित किया गया है।

इतना ही नहीं ग्रोथ सेंटर के बनने से आसपास के क्षेत्रों के किसान भाइयों को फायदा मिलना भी प्रारंभ हो गया है।

प्रवासियों को कोरोना महामारी के दौर में आजीविका में होगा सहायक :—

सतपाल महाराज ने कहा कि आज वैश्विक महामारी के चलते अन्य प्रदेशों से आए प्रवासियों की आजीविका के लिए

भी परियोजना क्षेत्र में जलागम प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं इस तरह की ग्रोथ सेंटर बहुत उपयोगी साबित होंगे।

जलागम मंत्री महाराज ने कहा कि जलागम प्रबंधन विभाग द्वारा इसके अलावा प्रदेश में सात अन्य ग्रोथ सेंटरों की स्थापना विभिन्न जनपदों में की जा रही है

जिनमें से टिहरी जनपद के ख्यार्सी ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में किया जा चुका है।

लोकार्पण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, राजेंद्र मनवाल, वन पंचायत उपाध्यक्ष करण वोहरा,

“मालकोटि स्वायत्त सहकारिता” संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह खत्री, सचिव किरण पुंडीर, प्रमुख सचिव राधिका झा, परियोजना निदेशक नीना ग्रेवाल,

जिलाधिकारी जिला आशीष श्रीवास्तव एवं सीडीओ देहरादून निकिता खंडेलवाल सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!