pinko казино
Dehradun

दून पब्लिक स्कूल,भानियावाला में ‘सरोजिनी’ पत्रिका का भव्य विमोचन

Grand Launch of 'Sarojini' Magazine at Doon Public School, Bhaniyawala

देहरादून,20 मार्च 2026 : डोईवाला के भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल में आज पत्रिका विमोचन का एक भव्य समारोह आयोजित किया गया

शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता को बढ़ावा देने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए स्कूल ने अपनी वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया

इस पत्रिका को “सरोजिनी” नाम दिया गया है

इस पत्रिका के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक और सृजनात्मक प्रतिभा को एक नई पहचान दी गयी है

गणमान्य अतिथियों द्वारा विधिवत अनावरण

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पत्रिका का औपचारिक विमोचन रहा

जो विद्यालय के जनरल सेक्रेटरी सोहनलाल रतूड़ी एवं सेक्रेटरी सौमिल रतूड़ी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह नेगी एवं उपप्रधानाचार्य राजशेखर मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र प्रसाद सकलानी और खेल विभाग के अध्यक्ष थमन बहादुर थापा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है ‘सरोजिनी’

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘सरोजिनी’ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, मौलिक विचारों और कलात्मक अभिव्यक्ति का एक उत्कृष्ट साझा मंच है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ऐसी पहल से छात्रों में छिपी लेखन कला और विश्लेषणात्मक सोच को प्रोत्साहन मिलता है,

जो उनके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह का समापन एक प्रेरणादायक और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ,

जिसने छात्रों को भविष्य में और अधिक सृजन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
пинап