चारधाम यात्रा 2026 का भव्य आगाज: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले
Grand Commencement of the 2026 Char Dham Yatra : Gates of Gangotri and Yamunotri Open

देहरादून : उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विधिवत शुभारंभ हो गया है.
वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक पूजा-अर्चना के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं.
इस वर्ष की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संपन्न की गई
गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उपस्थित रहे।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से विशेष संकल्प लेकर प्रथम पूजा की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खुले
मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से धाम पहुंची थी.
यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खोले गए.
मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुवाई में धाम पहुंची
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर बुनियादी सुविधाओं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो.
मुख्यमंत्री ने की अपील
“हमारा प्रयास है कि देवभूमि आने वाले हर भक्त को एक अविस्मरणीय अनुभव मिले
मैं सभी श्रद्धालुओं से ‘ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा’ के लिए सहयोग की अपील करता हूँ स्वच्छता और पर्यावरण का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सुरेश चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,
दायित्वधारी प्रताप पंवार, जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्रा,मुख्यमंत्री के गढ़वाल कोर्डिनेटर किशोर भट्ट,मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मांनंद सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।









