इस तारीख से शुरू होगी डोईवाला में डिजिटल जनगणना, पालिका अध्यक्ष ने की अपनी स्वगणना
Digital Census to Begin in Doiwala on This Date; Municipal Chairperson Completes Self-Enumeration

देहरादून : उत्तराखंड में आगामी जनगणना के प्रति जागरूकता और सहभागिता का संदेश देते हुए आज नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी स्वगणना (Self-Enumeration) पूरी की।
अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह के मार्गदर्शन में इस प्रक्रिया को पूरा किया गया
25 अप्रैल से शुरू होगा अभियान
उत्तराखंड राज्य में 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक जनगणना के प्रथम चरण का कार्य शुरू होने जा रहा है.
इसमें मुख्य रूप से मकानों का सूचीकरण (Houselisting) कार्य किया जाएगा.
देश की पहली ‘डिजिटल जनगणना’
भारत की जनगणना 2027 ऐतिहासिक होने वाली है:
यह देश की 16वीं जनगणना है.
इतिहास में पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की जा रही है।
नागरिकों की सुविधा के लिए स्वगणना का विकल्प दिया गया है, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी.
नोट कर ले पोर्टल
भारत सरकार द्वारा स्वगणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in जारी किया गया है।
उत्तराखंड के निवासियों के लिए स्वगणना का यह विकल्प केवल 24 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध है
अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा:
“डिजिटल जनगणना राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है
सभी नागरिकों को अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए आगे आना चाहिए
अपनी स्वगणना स्वयं कर आप न केवल समय बचा सकते हैं,
बल्कि इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित कर सकते हैं।”








