pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला के व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, महिला की मौत

Doiwala Man Attacks Wife with Knife; Woman Dies

देहरादून : डोईवाला के जौलीग्रांट में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया.

जिसमे अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला की मौत हो गयी.

डोईवाला पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पाल मोहल्ला, जौलीग्रांट निवासी

विवेक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके जीजा गोपाल और

बहन प्रतिमा (30 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी गोपाल ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू से वार कर दिया,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

घायल महिला को तुरंत हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया,

जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

पुलिस की कार्यवाही

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली डोईवाला में एक टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल (पुत्र गौरसिल, निवासी पीलीभीत, उ.प्र. हाल निवासी जौलीग्रांट) को जौलीग्रांट से दबोच लिया

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है.

धाराओं में हुआ बदलाव

शुरुआत में मामला जानलेवा हमले (धारा 109 BNS) के तहत दर्ज किया गया था,

लेकिन महिला की मृत्यु के बाद इसे धारा 103(1) BNS (हत्या) में परिवर्तित कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतका का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की.

आरोपी को जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button
пинап