pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

हाकम सिंह के “रिजॉर्ट” पर कार्रवाई की तैयारी,जाँच में निकला अवैध

> नकल माफिया हाकम सिंह पर कड़ा हो रहा शिकंजा
> हाकम सिंह की बेनामी और अवैध संपत्ति निशाने पर
> एसटीएफ और राजस्व पुलिस की जांच में रिजॉर्ट अवैध
> रिजॉर्ट रजिस्ट्रेशन होम स्टे के लिए अप्लाई,कागज अधूरे
> गोविंद वन्य जीव विहार और सरकारी जमीन पर रिजॉर्ट
> देहरादून का तीन मंजिला मकान सहित भूमि रडार पर
> हाकम सिंह के 7 बैंक अकॉउंट किये गये हैं फ्रीज
> सेब के दो बाग़ भी हाकम सिंह के अवैध पाये गये

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम

यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
आर.पी.सिंह ‘तेज’

देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही कर अवैध संपत्ति का पता लगा कर सख्त कार्यवाही के लिए डीजीपी उत्तराखंड को निर्देश दिए गए थे.

इस निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियाओं पर सख्त कार्यवाही और अवैध संपत्ति की जांच के लिए लगाया गया था.

स्पेशल टास्क फाॅर्स (एसटीएफ) ने 21 अपराधियो पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है,जिसमे नकल माफिया हाकम सिंह की बेनामी,अवैध संपत्ति की खोजबीन कर ली गई है.

अभियुक्त हाकम सिंह के तहसील मोरी में ग्राम सिदरी में निर्मित रिजॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच(एसटीएफ व राजस्व पुलिस) में उपरोक्त रिजॉर्ट राज्य सरकार की भूमि पर साथ ही गोविंद वनजीय विहार,पुरोला की जमीन पर अवैध निर्मित पाया गया है.

इसके साथ ही दो सेब के बाग भी राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमित कर कब्जा किया जाना प्रकाश में आया है.

उपरोक्त रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन होम स्टे के लिए अप्लाई करने के उपरांत सही कागजात न होने पर अभियुक्त द्वारा नही कराया गया और अवैध संचालन किया जा रहा था.

गैंगस्टर एक्ट के तहत,अभियुक्त हाकम के 7 बैंक अकाउंट का पता चला है जिसमे लाखो के ट्रांजेक्शन विगत वर्ष में हुए है,इन अकाउंट में अवैध धनराशि 16 लाख से अधिक को फ्रिज कर दिया गया है.

इसके अतिरिक्त करीब 5 हजार वर्ग मीटर भूमि कोटगांव,1250 वर्ग मीटर जमीन ग्राम भीतरी,3000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कोट गांव के पास साथ ही 2850 वर्ग मीटर जमीन भीतरी के पास,के साथ ही देहरादून में 1000 वर्ग मीटर जमीन पर देहरादून में तीन मंजिला मकान है के रिकॉर्ड एसटीएफ ने जांच में शामिल कर लिए है जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों में होने की संभावना है.

चल संपत्ति में इनोवा गाड़ी के साथ अन्य के नाम कुछ वाहनों का पता भी चला है

समस्त अवैध रूप से अर्जित संपति पर शीघ्र कानूनी कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Back to top button
пинап