DehradunUttarakhand

कल देखिये दूरदर्शन पर “गढ़वाली रामायण”,संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने दिये आदेश

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : कल उत्तराखंड दूरदर्शन पर

“गढ़वाली रामायण” का विशेष प्रसारण किया जायेगा।

धर्म नगरी अयोध्या में कल होने जा रहे

भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर निर्माण हेतु

भूमि पूजन समारोह के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड के संस्कृति मंत्री,

सतपाल महाराज के निर्देश पर गढ़वाली रामायण का

उत्तराखंड दूरदर्शन पर विशेष प्रसारण किया जा रहा है।

यह विशेष प्रसारण सांय 7.30 बजे से 8.00 बजे तक किया जायेगा।

प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि

यह पुनीत अवसर है जिस पर हमें अपनी स्थानीय संस्कृति के साथ

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को जोड़ने और जानने का अवसर मिलेगा।

श्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता से अनुरोध किया है कि

अधिक से अधिक संख्या में हम गढ़वाली रामायण श्रवण कर

पुण्य के भागी बने और श्रीराम के चरित्र से ज्ञान का अर्जन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!