pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

“हथौड़े के वार से किया दोस्त का कत्ल”,रानीपोखरी पुलिस ने किया खुलासा

"Friend murdered with a hammer", Ranipokhari police revealed

देहरादून,28 फरवरी 2026 : रानीपोखरी थाना पुलिस ने धारकोट क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा किया है

पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर न केवल खुलासा किया बल्कि आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पैसों के लेनदेन के विवाद में साथी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गयी थी

घटनास्थल के निरीक्षण और फॉरेंसिक जांच (Foresnsic Investigation) से साफ हो गया था कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है।

मृतक के भाई प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू साहनी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

क्या था पूरा मामला ?

यह मामला बीती 26 फरवरी 2026 का है

रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली थी कि नीम करौली मंदिर (धारकोट) के पास एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायल को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया,

जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बबलू (पुत्र रिक्खी राम, निवासी बहराइच, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

फरार आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की घेराबंदी की।

शनिवार (28 फरवरी) को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बिहार के बेगूसराय निवासी अभियुक्त पप्पू साहनी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त पप्पू साहनी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि:

वह और मृतक बबलू धारकोट में एक साथ मजदूरी का काम करते थे।

22 फरवरी की रात को पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

गुस्से में आकर पप्पू ने बबलू के सिर पर हथौड़े से जोरदार वार कर दिया।

बबलू को बेसुध देखकर आरोपी घबरा गया और अगले दिन सुबह शव पर कंबल डालकर, कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया

पुलिस टीम की सराहना

सफलतापूर्वक कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश सती, व.उ.नि. मनवर सिंह नेगी (रायवाला), अ.उ.नि. विजेन्द्र सिंह, उ.नि. राजकुमार (ऋषिकेश) और कांस्टेबल मनोज व शशिकांत शामिल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: पप्पू साहनी (पुत्र रामशरण)

निवासी: वार्ड नं. 07, बांक बैंक, बेगूसराय शहर, बिहार।

Related Articles

Back to top button
пинап