Dehradun

पूर्व सभासद विजय बख्शी ने उठाया वार्ड 13 के “बदहाल शौचालय” का उठाया मुद्दा

Former sabhasad Vijay Bakshi raised the issue of the "dilapidated toilets" in Ward 13.

देहरादून,9 जनवरी 2026 : डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद विजय बख्शी ने वार्ड संख्या 13 के बदहाल शौचालय का मामला उठाया.

उन्होंने इस मामले में नगर पालिका डोईवाला को एक ज्ञापन देकर उन्हें दुरुस्त करने की मांग की है.

विजय बख्शी डोईवाला के वार्ड संख्या 3 से पूर्व में सभासद रहे हैं

आज विजय बख्शी ने डोईवाला नगर पालिका को एक ज्ञापन दिया है

ज्ञापन में नगर पालिका के वार्ड संख्या 13,त्रिघराट के शौचालय का मामला उठाया है

श्री बख्शी ने कहा कि डोईवाला चौक पर स्थित शौचालय सुचारु रूप से काम कर रहा है

जिसके विपरीत वार्ड संख्या 13 के ही दो अन्य शौचालय बेहद खराब स्थिति में हैं

पहला मामला

विजय बख्शी ने बताया कि डोईवाला की चीनी मिल के नजदीक खैरी रोड़ पर लंका कॉलोनी स्थित है

नगर पालिका डोईवाला द्वारा यहां एक शौचालय बनाया गया है

जो रख-रखाव के अभाव में बदहाली झेल रहे हैं

दूसरा मामला

ज्ञापन में चीनी मिल कॉलोनी के शौचालय का जिक्र किया है

यहां स्थित भट्टा कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा एक पब्लिक टॉयलेट बनाया गया है

यह टॉयलेट भी क्षतिग्रस्त है

जनता और व्यापारियों के लिए बने नया टॉयलेट

पूर्व सभासद विजय बख्शी ने ज्ञापन में एक नया सार्वजानिक शौचालय बनाये जाने की मांग की है

श्री बख्शी ने कहा कि नगर पालिका के द्वारा डोईवाला चीनी मिल के नजदीक मिल बाजार में एक पब्लिक टॉयलेट बनाया जाये

उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ ही स्थानीय व्यापारी इससे लाभान्वित होंगें

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru