Dehradun

पूर्व सभासद गोपाल शर्मा बने बसपा के डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष

Former councillor Gopal Sharma became BSP's Doiwala assembly president

 

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : बहुजन समाज पार्टी ने डोईवाला विधानसभा के संगठन विस्तार के लिए एक बैठक का आयोजन किया।

यह बैठक डोईवाला में हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के देहरादून जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने की।

बैठक में डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा को डोईवाला विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

महासचिव की जिम्मेदारी विजेंद्र सिंह को दी गई, जबकि ओमपाल सिंह उपाध्यक्ष, विनय सिंह सचिव और सोनू पांचाल कोषाध्यक्ष बने।

डोईवाला विधानसभा का प्रभारी सोनी कुरेशी और इतवार सिंह को बनाया गया।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि पार्टी आगामी नगर पालिका चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी।

डोईवाला नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के साथ अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा जाएगा।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव को देखते हुए सितंबर के अंत में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा,

जिसमें जिले से लेकर प्रदेश तक के नेता शामिल होंगे।

जल्दी ही वार्डों की कमेटी का गठन भी किया जाएगा।

बैठक में कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!