Dehradun Cobra Gang Arrest : कोबरा गैंग की विदेशी महिला,देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल की पूर्व टीचर और उसका पति गिरफ्तार
Foreign woman of Cobra gang, former teacher of prestigious school of Dehradun and her husband arrested

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : Dehradun Police देहरादून पुलिस ने आज Cobra Gang कोबरा गैंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है
कोबरा गैंग मादक पदार्थों की स्मगलिंग में लिप्त है
जिसे लेकर इस गैंग की विदेशी महिला के साथ ही देहरादून की एक पूर्व टीचर और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है
क्या है मामला ?
(1) विदेशी महिला गिरफ्तार
पुलिस द्वारा ड्रग्स समग्लिंग के मामले में एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है
पुलिस द्वारा पूछताछ में SANYU DIANAH द्वारा बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है
वह वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है।
वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है,
उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है,
पकड़ी गयी दूसरी महिला आरोपी की डिमाण्ड पर वह देहरादून में सप्लाई करने आयी थी
वह अन्य आरोपी सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।
(2) आरोपी पति-पत्नी –सारथी और रितिका
देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये दूसरे आरोपी सारथी साहनी से भी पूछताछ की गयी है
आरोपी सारथी साहनी ने बताया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है
वह दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है,
उसकी पत्नी,रितिका साहनी देहरादून के एक प्रतिष्ठित विद्यालय की पूर्व अध्यापिका है
वह अपनी पत्नी रितिका साहनी के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है।
इसके साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है,
चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।
आज किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस द्वारा पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है
एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया,
जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई,
अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 /27/ 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है
पूर्व में भी किये गये गिरफ्तार
पूर्व में दिनांक 06-02-2024 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों
(1) सरोवर कुमार
(2) तनिष्क
(3) प्रिंस राज
को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन तथा 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।
नाम पता अभियुक्तगण:-
1- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष।
2-सारथी साहनी पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष।
3-रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष।
बरामदगी-
1- 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख रू0 )
2- 63500 रु0 नगद
3- बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4- फाबियो कार संख्या: यू0के0-07-एक्स-0707
पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 सुमेर सिंह व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- उ0नि0 विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर
4- उ0नि0 प्रवेश रावत
5- म0उ0नि0 भावना
6- कां0 सुशील, कां0 विशाल, कां0 अमित भट्ट
7-हेड कां0 चालक महावीर