देहरादून के घर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 3 युवतियां रेस्क्यू
Flesh Trade Racket Operating in Dehradun Home Busted; 3 Arrested, 3 Young Women Rescued

देहरादून,17 मार्च 2026 : देहरादून पुलिस ने गोपनीय सूचना पर एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है।
पुलिस की संयुक्त टीम ने गांधी नगर स्थित एक मकान में छापेमारी की
जहां से संचालिका समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
इसके अलावा तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया
गोपनीय सूचना पर कार्रवाई
एसएसपी देहरादून को बिंदाल क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली थी।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में Anti Human Traffic Unit और कैन्ट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी
जिसने गांधी नगर स्थित रानी देवी के घर पर औचक छापा मारा
छापेमारी के दौरान घर के अंदर से 3 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए
सोशल मीडिया का इस्तेमाल
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य अभियुक्ता रानी देवी व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को पीड़िताओं की फोटो भेजती थी।
रेट और स्थान तय होने के बाद अभियुक्त आशिष कुमार पाण्डे महिलाओं को ग्राहकों तक पहुँचाने का काम करता था।
अभियुक्ता बाहरी राज्यों से महिलाओं को काम दिलाने के बहाने देहरादून बुलाती थी
और उनकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें इस दलदल में धकेल देती थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर मु0अ0सं0: 48/26 धारा- 03/04/ 05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- रानी देवी पत्नी दीपक कुमार नि0 म0नं0 59 रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
2- आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान
3- फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, देहरादून
बरामदगी:-
आपत्तिजनक सामग्री व 04 मोबाईल फोन
पुलिस टीम:-
1- श्री जगदीश पंत, क्षेत्राधिकारी मसूरी
2- नि० प्रदीप पंत, प्रभारी निरीक्षक एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहारदून
3- उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिन्दाल, थाना कैंट
4- अ0उ0नि0 बबीन सिंह, AHTU देहरादून
5- कानि0 प्रदीप रावत, AHTU देहरादून
6- म0का0 सुमन कार्की, AHTU देहरादून
7- म0का0 आरती जोशी, AHTU देहरादून
8- का0 योगेश सैनी
9- का0 मनोज उप्रेती








