DehradunNationalUttarakhand

वीडियो : देहरादून के सरखेत (मालदेवता) से हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किये 5 घायल,मैक्स में भर्ती

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीती रात्रि देहरादून के सरखेत (मालदेवता) में बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करने आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुँचे।
उनके प्रयास से स्टेट हेलीकॉप्टर की मदद से घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है.
> देहरादून के सरखेत में हुआ बादल फटने से नुकसान
> सरखेत में अतिवृष्टि से 10 मकान बहे,8 मकान दबे
> बादल फटने की घटना से 5 व्यक्ति लापता,5 घायल
> सरखेत घाटी से किया जायेगा सभी को परमानेंट शिफ्ट
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
देहरादून :
मंत्री गणेश जोशी रहे एक्टिव

गौरतलब है कि सरखेत (मालदेवता) में बादल फटने के कारण अत्यधिक नुक़सान हुआ है। रायपुर क्षेत्र में बादल फटने के बाद स्थानीय नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही रायपुर से थानों मार्ग में जो सॉन्ग नदी पर पुल बना था वह भी टूट गया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार प्रातः 6.45 मिनट पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी घटना स्थल पहुंचे, जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंत्री जोशी ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत बचाव कार्य में तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

गौरतलब है कि सरखेत मालदेवता में आपदा के कारण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह आज पूरा दिन आपदा प्रभावित इलाके में रहकर व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

गणेश जोशी की गुहार पर आया स्टेट हेलीकॉप्टर

काबीना मंत्री जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह कर घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था करवाई।

हेलीकाप्टर द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र के दिनेश सिंह कैंथुरा, उनकी माता सोंधी देवी और उनकी पत्नी सुनीता को देहरादून के मैक्स अस्पताल लाए ताकि उन्हें त्वरित एवं उचित इलाज मिल सके।

सरखेत में हुआ भारी नुकसान ,होंगें परमानेंट शिफ्ट

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि,” सरखेत में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। 10 मकान बह गए हैं, 8 मकान दब गए हैं, 5 लोग लापता है।

60 से अधिक पशुओं की हानि हुई है, कई गाड़ियां बह गई है,

5 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दिनेश सिंह, सुनीता देवी और सोंधी देवी उनको मैं हेलीकॉप्टर से एअरलिफ्ट कराकर मैक्स अस्पताल में लाया हूं और उनका उपचार चल रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा कि,” उनका जो भी इलाज होगा उसका खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी।

मंत्री जोशी ने कहा कि इस कष्ट की घड़ी में पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं, बार-बार मुझसे जानकारी ले रहे थे कितना नुकसान हुआ है।

मैं इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं और जो भी हर संभव मदद होगी वह लोगों की की जाएगी। फिलहाल प्रभावितों को एक डिग्री कॉलेज में शिफ्ट कर रहे हैं। चूँकि यह घाटी रहने योग्य नहीं है, अतः प्रभावित परिवारों की परमानेंट शिफ्टिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!