Dehradun

प्रसिद्द समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

emotional tribute meeting was organized on the death anniversary of Mangeram Agarwal.

 

Dehradun ( Rajneesh Pratap Singh Tez ) : प्रसिद्ध समाज सेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल की 21वीं पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया,

जिनमें केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, स्वामी दयानंद आश्रम के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी साक्षात्कृर्तानंद सरस्वती जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र, मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल शामिल थे।

इन प्रतिष्ठित अतिथियों ने मांगेराम जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति में पौधरोपण किया।

मांगेराम जी को एक दिव्य व्यक्तित्व और सच्चे देशभक्त के रूप में याद किया गया,

जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया।

उत्कृष्टता को सम्मान

इस अवसर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए भी किया गया।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कई उपलब्धिकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जिनमें शामिल थे:

– खेल के क्षेत्र में सरदार हरविंदर सिंह

– योग और नाड़ी वैद्य के क्षेत्र में डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी और डॉ. निशि भट्ट
– सामाजिक सेवा के लिए विक्रम सिंह पुंडीर

– शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. अंजली वर्मा
– 133 बार रक्तदान करने के लिए राजेंद्र बिष्ट

– स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉ. प्रनीति दास
– आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार पहल के लिए ममता ममगाई

– निःशुल्क कोचिंग केंद्र चलाने के लिए विशाल भट्ट
– स्वच्छ भारत अभियान में कार्य के लिए अक्षय त्रिवेदी

– उत्तराखंड इंटर बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए हरीशचंद्र बिजल्वाण
– शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए अमित बिष्ट और अमर सिंह

 मांगेराम जी का दृष्टिकोण: शिक्षा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि स्व. मांगेराम अग्रवाल दिव्य विभूती राष्ट्रभक्त थे, जो भारत माता की साधना में अनवरत लगे रहे।

शिक्षा में भारतीय संस्कृति और संस्कार भी मिलने चाहिए।

इस हेतु डोईवाला में मांगेराम ने पिता स्व हरज्ञान चन्द अग्रवाल की स्मृति में आपने विद्यालय के लिए अपनी भूमि दान देकर उस पर कक्षो का निर्माण करवाया।

केवल डोईवाला में ही नहीं अपितु भानियावाला, थानों, भोगपुर, बुल्लावाला व दूधली में भी सरस्वती शिशु मंदिरों की स्थापना करवाई।

आज यही विद्यालय हाई स्कूल व इंटर कालेज के स्वरूप ले चुके हैं।

श्री टम्टा ने कहा कि जिन सिद्धान्तों को लेकर मांगेराम ने अपना जीवकोपार्जन किया,

उसी सिद्धान्तों को उनके बच्चें आगे बढ़ा रहे है।

तीनों ही सुपुत्र सामाजिक कार्यो में सदैव अग्रसर रहते है।

उनके पुत्र आज डॉ प्रेमचंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री के रूप में आज प्रदेश हित में कई सराहनीय कदम उठा रहे हैं।

श्री टम्टा ने कहा कि स्व. मांगे राम समरस्ता के प्रत्यक्ष ऐसे उदाहरण हैं

जो कहते थे इस धरा पर कोई ऊंच- नहीं सब इंसान बराबर हैं।

जाति के आधार पर कोई भेद-भाव या छुआछूत नहीं होनी चाहिए।

वो हमेशा होली- दीवाली जैसे पर्व बस्ती में जाकर बस्ती के बन्धुओं के साथ मनाते थे।

वो हमेशा कहते थे शाखा हमारे जीवन का आधार है। यही जीवन का मूलमंत्र है।

श्री टम्टा ने कहा कि स्व. मांगेराम सच्चे निष्ठावान समर्पित स्वयंसेवक थे।

शाखा है तो सब कुछ सम्भव है शाखा हमारी संस्कारों की निर्माण शाला है।
जीवनपर्यन्त वो इसी पथ के अनुगामी रहे।

इस मौके पर परम पूज्य स्वमी साक्षात्कृर्तानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि स्वर्गीय मांगेराम जी विद्यालय के लिए जमीन ना देते तो आज निर्धन बच्चे शिक्षा ना ले पाते।

कहा कि वास्तव में मांगे राम जी ने एक मंदिर की स्थापना की।

ऐसे शिक्षा के मंदिर आज पूरे देश भर में खुलने चाहिए।

उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आवाहन किया। साथ ही विद्यालय के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉक्टर शैलेंद्र ने कहा कि हरियाणा के छोटे से गांव में स्व. मांगेराम जी का जन्म हुआ। यहीं से कार्य एवं पढ़ाई की दृष्टि से डोईवाला में आगमन हुआ।

बाल्यकाल में ही संघ से जुड़ गए।

यहीं से राष्ट्र निर्माण के पथ पर चल पड़े। कहा कि जीवन में साक्षात संघ को उतारने वाले स्व मांगेराम निरन्तर संघ कार्य के लिए डोईवाला के क्षेत्र के गांवों में शाखा लगाने लगे।

पूरे क्षेत्र में संघ की पहचान मांगेराम जी बन गए

चाहे आपातकाल के काल हो, रामजन्म भूमि का आंदोलन हो, गो आंदोलन हो, सभी मे सक्रिय भाग ही नहीं लिया।

अपितु समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने आदर्श गांव बनाने के लिए प्रेरित किया कहा कि है कि ऐसा गांव स्थापित करें, जहां जैविक खेती, समरसता, जाती-पाती ना हो।

जहां के बच्चे संस्कारित हो, उनमें देश प्रेम का भाव हो, पर्यावरण की समझ रखते हों, ऐसे गांव की आज जरूरत है।

वित्त व संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1989 में सम्पूर्ण देश में संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी की जन्मशताब्दी का वर्ष था।

संघ योजना के अंतर्गत अनेक सेवा कार्यो को प्रारंभ करने की योजना बनी।

स्व० मांगेराम जी के अथक प्रयास से डा. हेडगेवार जी के नाम से केशव बस्ती बसाई गई।

जिसमें स्कूल, सड़क, खेड़ा, संस्कार केंद्र का निर्माण आपके द्वारा करवाया गया।

इस मौके पर स्व. मांगेराम की धर्मपत्नी धर्मों देवी,अभिषेक,पीयूष,अर्श, गगन नारंग, स्व. हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोईवाला के संयोजक रोशन लाल,अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता,उमेद सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, करण बोहरा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, दिनेश पयाल, शिवानी भट्ट, जिला महामंत्री राजेन्द्र तड़ियाल, उषा जोशी, शिव कुमार गौतम, राजू नरसिम्हा, मानवेन्द्र कण्डारी, दिनेश सती, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, शम्भू पासवान, राजेश दिवाकर, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, देवदत्त शर्मा, समा पंवार, सोनी रावत, मानवेन्द्र कंडारी, विजेंद्र मोंगा, वीके बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं, कार्यक्रम से पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!