
सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107
देहरादून : प्रदेश सरकार द्वारा आज जारी किये गए
कोविड-19 बुलेटिन में नए कोरोना संक्रमित
1061व्यक्तियों के मिलने की पुष्टि की गयी है।
अब तक उत्तराखंड में कोरोना के कुल 27211 केस हो चुके हैं।
जिनमे से एक्टिव केस 8500 हैं।
आज सर्वाधिक मामले उधम सिंह नगर जनपद से हैं.
उधम सिंह नगर जिले से आज 265 पॉजिटिव केस हैं।
जबकि देहरादून से 251 केस हैं।
हरिद्वार जिले से 142 केस हैं।
इसके आलावा अल्मोड़ा से 35 ,
चमोली से 32,चंपावत से 51,
नैनीताल से 36, पौड़ी-गढ़वाल से 68,
पिथौरागढ़ से 27,रुद्रप्रयाग से 82,
टिहरी गढ़वाल से 82 और
उत्तरकाशी से 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में इलाज के बाद अब तक कोरोना के 18262 मरीज ठीक हो चुके है।
जिनमे से आज 789 मरीज ठीक हुए है।
राज्य में कोरोना के मरीजों की रिकवरी रेट 67.11 % है।
जबकि कोरोना सक्रमण के मामलो की डबलिंग रेट 22.97 दिन है।
अब तक कोरोना से जुड़े मामले में 372 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
आज कोरोना से जुड़े मामलों में 12 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है।