तो ये है 2021 चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का “जीत का फार्मूला”

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107
देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज
डोईवाला में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की मीटिंग में शिरकत की।
जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2021 चुनाव के लिए जीत के गुर भी सिखलाये।
तो ये है कांग्रेस की जीत का फार्मूला :–
नंबर -1 पोलिंग बूथ स्ट्रांग ….तो पार्टी की बल्ले-बल्ले :—
प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की महिला विंग,सेवादल,
एनएसयूआई,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,अनुसूचित जाति विंग,
युथ कांग्रेस आदि तमाम पार्टी विंग
अगर पोलिंग बूथ पर अपने-अपने
2-2 कार्यकर्त्ता भी खड़े कर दें तो ये बड़ा महत्वपूर्ण कदम होगा।
पोलिंग बूथ पर ज्यादा से ज्यादा पार्टी कार्यकर्त्ता
खड़े होने से एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनता है
जिससे पार्टी वोटर और कार्यकर्त्ता,दोनों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
नंबर-2 कमजोर और स्ट्रांग क्षेत्र की हो अलग रणनीति :—
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हमे अपनी पार्टी की
ताकत के हिसाब से 3 क्षेत्र चिन्हित कर
उसके अनुसार ही रणनीति पर कार्य करना चाहिए।
(क) पार्टी का शक्तिशाली क्षेत्र :—
ऐसे क्षेत्र में कांग्रेस को 70 % से अधिक वोटिंग प्रतिशत का
लक्ष्य रखकर कार्य करना चाहिए।
जिससे वोट ज्यादा से ज्यादा पार्टी को जाये।
(ख) आमने-सामने की टक्कर :–
ऐसे क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्त्ता मजबूती के साथ डटकर काम करें।
यहां संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
पार्टी एक-एक मतदाता को अपने पक्ष में मतदान को ध्यान में रखे।
(ग) कमजोर क्षेत्र :–
ऐसे चुनाव क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर पार्टी का पोलिंग एजेंट ऐसा हो
जो सबको जानता हो और किसी भी प्रकार से वोटर का फर्जी मतदान न होने दे।
पोलिंग एजेंट मजबूत हो कमजोर क्षेत्र में भी
मनोवैज्ञानिक दबाव में न आये बिल्कुल भी असहज न होता हो।
पुरे मतदान के समय अपने बस्ते से टस से मस न हो।
परवादून जिला कांग्रेस कमिटी की मीटिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,
विनय सारस्वत,जयेन्द्र रमोला,राजपाल खरोला,बुद्धदेव सेमवाल,धनवीर राणा,गोदावरी थपलियाल,
जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी,सागर मनवाल,मोहित उनियाल,नागेंद्र सिंह ‘नागी’,रणजीत सिंह बॉबी,
मधु थापा,राजबीर खत्री,नवीन मिश्रा,सभासद बलविंदर,सभासद गौरव मल्होत्रा,
नरेश मनवाल,अमित मनवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।