pinko казино
DehradunUttarakhand

डीपीएस भानियावाला का शानदार प्रदर्शन,शत-प्रतिशत रहा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम

DPS Bhaniyawala Delivers Stellar Performance; Class 10 and 12 Results Stand at 100%

 

देहरादून,30 अप्रैल,2026 : शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले दून पब्लिक स्कूल, भानियावाला ने एक बार फिर आई.सी.एस.ई. (10वीं) और आई.एस.सी. (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराया है।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा,

जहाँ सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे

विद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं:

कक्षा 10वीं (ICSE):

सार्थक पाल ने 94% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया।

सिद्धांत रतूड़ी ने 93% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

निहित गुप्ता ने 92.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कक्षा 12वीं (ISC) – विज्ञान वर्ग:

पार्थ काला ने 96% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आंचल पंवार ने 95% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आदित्य नेगी ने 94.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा 12वीं (ISC) – वाणिज्य वर्ग:

पायल चौहान ने 90% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

तनीषा चमौली ने 87% और विधि नेगी ने 86% अंकों के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

प्रबंधन और शिक्षकों ने जताई खुशी

विद्यालय के सचिव एस. एल. रतूड़ी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निदेशक विनय रतूड़ी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

यही कारण है कि हमारे छात्र शैक्षणिक और मानसिक, दोनों स्तरों पर श्रेष्ठ सिद्ध हो रहे हैं।”

प्रबंधक सोमिल रतूड़ी ने विद्यार्थियों के अनुशासन और खेलकूद में उनकी सक्रियता को इस सफलता का आधार बताया।

वहीं, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह नेगी ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के समर्पण को देते हुए कहा कि उचित शैक्षिक वातावरण की वजह से ही आज विद्यालय के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

शुभकामनाओं का तांता

इस गौरवमयी अवसर पर उप प्रधानाचार्य राज शेखर दत्त मिश्रा सहित शिक्षक जितेंद्र प्रसाद सकलानी, अनीता नैथानी, सोनू रावत, विकास डोबरियाल, अनुपम ममगाईं, श्रीदेव पंत, रोशन लाल और डीकेश्वर डोभाल ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया

उन्होंने मेधावियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button
пинап