DehradunExclusivePolitics

इन दो शख्स के कार्यक्रमों से डोईवाला का राजनैतिक माहौल गर्म

Dehradun : ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) जहां बीते एक दिन से डोईवाला में गुलाबी सर्दी ने अपना असर दिखना शुरू किया है

वही राजनीति में गर्माहट का आगाज हो गया है

और इस के पीछे दो प्रमुख चेहरे हैं

लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और

खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार

विधायक उमेश कुमार ने किया कार्यक्रम

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने आज डोईवाला में एक कार्यक्रम किया

इस कार्यक्रम के चुनावी निहितार्थ निकाले जाने स्वाभाविक हैं

डोईवाला की दीवारों पर उमेश के पोस्टर चस्पा

गौरतलब है कि आज उमेश कुमार की डोईवाला पहुंचने से पहले ही उनके पोस्टर डोईवाला बाजार की दीवारों पर चस्पा कर दिए गए

इस पोस्टर पर “मिशन-2024” लिखा गया है

जिसमें स्लोगन दिया गया है “बेहतर हरिद्वार का संकल्प”

इस पोस्टर में निवेदिका का सोनिया शर्मा है जिन्हें पहाड़ परिवर्तन समिति का अध्यक्ष लिखा गया है

इस पोस्टर में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि हरिद्वार लोकसभा से उमेश कुमार ही विकल्प हैं

विजय बख्शी रहे झंडा बरदार

उमेश कुमार आज डोईवाला पहुंचे जहां प्रमुख तौर पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे

पूर्व सभासद विजय बख्शी उनके झंडा बरदार के तौर पर रहे

उमेश कुमार ने डोईवाला बाजार में अपने समर्थकों के साथ घूमने के साथ ही

श्री गुरुद्वारा लंगर हॉल में दरबार साहिब में शीश नवाया

इस दौरान श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरदीप सिंह व अन्य लोग उनके साथ रहे

इसके बाद डोईवाला के होटल हेवन में एक कार्यक्रम किया गया

जिसमें उमेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया

निशंक कैंप में खलबली

दरअसल एक रोज पहले ही लक्सर के विधायक रहे संजय गुप्ता ने डोईवाला के कुड़कावाला में एक कार्यक्रम किया

यह कार्यक्रम शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया

इस कार्यक्रम में भाजपा के कुछ गिने-चुने चुनिंदा व्यक्ति ही शामिल रहे

हालांकि इस कार्यक्रम में संजय गुप्ता द्वारा किसी भी प्रकार से लोकसभा के प्रत्याशी के तौर पर हरिद्वार से चुनाव लड़ने की बात नहीं कही गई है

लेकिन फिर भी इस कार्यक्रम से निशंक कैंप में खलबली है

क्रिकेट और राजनीती में कुछ भी संभव

गौरतलब है कि संजय गुप्ता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बेहद करीबी माना जाता है

राजनीति की चाल ही ऐसी है कि इसमें कुछ भी असंभव नही है

संजय गुप्ता के इस कार्यक्रम से माना जा रहा है कि वह हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं

दरअसल इस कार्यक्रम के बाद डोईवाला में स्थानीय तौर पर राजनीति में गर्मी का माहौल है

ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है

बहरहाल जो आज का हाल है वो आपको बता दिया गया है

 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru